RANCHI: झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा प्रेस वार्ता रखी गई। इस वार्ता में मुख्य रूप से भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव झारखंड प्रभारी दीनबंधु शर्मा, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज मीडिया चेयरमैन उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, प्रदेश महासचिव सत्यम सिंह, प्रदेश सचिव विकाश सिंह, रांची महानगर अध्यक्ष जमील अख्तर उपस्थित थे।
दीनबंधु शर्मा ने कहा कि आने वाला 12 तारीख को झारखंड के पावन धरती पर राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु आएंगे झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस का एक्सटेंडेड कार्यकारिणी की बैठक रखी गई है। जिसमें पूर्व में किए गए कार्यों का समीक्षा की जाएगी।
यह समीक्षा प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, अभिजीत राज ने कहा कि राष्ट्रीय प्रभारी कृषण के आने से राज्य के युथ कांग्रेस के पदाधिकारियों में एक नया जोश और उत्साह आएगा।
आने वाले 3 महीने मैं झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस को किन-किन कार्य को करना है। इसका मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। उज्ज्वल प्रकाश तिवारी ने सारे मीडिया के साथी को 12 अक्टूबर 2022 को इस कार्यक्रम में आने का आमंत्रण दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग मांगा।
रांची से गौरी रानी की रिपोर्ट