PATNA: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दिल्ली के राम लीला मैदान आयोजित मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस की हल्ला बोल रैली को सुपरफ्लॉप बताया है। उन्होंन कहा कि रैली के माध्यम से केवल कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रमोट करने का असफल प्रयास किया जा रहा है, लेकिन देश की जनता 2024 में एक बार फिर एनडीए पर भरोसा जता परिवारवादी पार्टियों को सत्ता से दूर रखेगी।
यह रैली जनता की समस्याओं को लेकर नहीं, बल्कि परिवार और पार्टी बचाने को लेकर आयोजित थी। कांग्रेस कितनी भी रैलियां कर ले जनता पुरानी गलती नहीं दोहराने वाली है।
मंगल पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बच गया है। कांग्रेस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता व उनके किये गये महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्यों से घबरा गई है।
यह रैली आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की प्रसिद्धि के लिए नाकाम प्रयास है। कांग्रेस पार्टी केवल परिवार को बचाने की जुगाड़ में लगी है। आज देश में जितने भी कांग्रेस शासित राज्य हैं। वहां की स्थिति दयनीय है। देश की जनता कांग्रेस को नकार चुकी है। आगामी लोकसभा चुनाव में चाहे जितना प्रयास कर ले, कांग्रेस के लिए पीएम पद को लेकर कोई जगह नहीं है।
मंगल पांडेय ने कहा कि कांग्रेस मंहगाई व बेरोजगारी को लेकर आवाज उठाने की नाकाम कोशिश कर रही है। कांग्रेस शासनकाल में मंहगाई की स्थिति क्या थी, सभी को पता है। यह रैली केवल और केवल जनता को भ्रमित करने का प्रयास है।
आज जिस प्रकार से कांग्रेस के सभी पुराने नेता पार्टी को अलविदा कह रहे हैं, वह इस बात का गवाह है कि कांग्रेस पर आज भी परिवारवाद हावी है। यहां लोकतांत्रितत्रक मूल्यों की कोई जगह नहीं। जिस पार्टी से उनके पुराने नेता नाराज हो, उस पार्टी से जनता कैसे खुश रह सकती है।
पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट