PATNA: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के 138वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के उद्यान में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कांग्रेस ध्वज फहराया एवं प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक मो. शोएब को नया कांग्रेस ध्वज प्रदान किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने तिरंगे को सलामी दी और कांग्रेसजनों को प्रतिज्ञान दिलाई।
झंडोत्तोलन के उपरांत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 138वें स्थापना दिवस और कांग्रेस सेवा दल के 100वें दल दिवस के अवसर पर आप सभी कांग्रेसजनों को बधाई देता हूँ । उ
न्होंने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है जिसने देश की आज़ादी की सबसे लंबी लड़ाई लड़ी. देश की आज़ादी के लिए सर्वाधिक कुर्बानी कांग्रेस के लोगों ने दी। आज़ादी के बाद देश की एकता और अखंडता के लिए भी कुर्बानी देने वाली एक मात्र पार्टी कांग्रेस है। आज देश में एक बार फिर विभाजनकारी शक्तियां देश में अशांति फैला रहीं हैं।
देश का माहौल ख़राब किया जा रहा है। ऐसे में एक-एक कांग्रेसी की जिम्मेदारी है कि वो देश की एकता और अखंडता के लिए आगे आए। डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस देश के विकास और आम लोगों के जीवन को सुदृढ़ करने की राजनीति करती रही है। वर्तमान दौर में कांग्रेस ने गांधीवादी विचारधारा को जीवित रखने और सबको साथ लेकर चलने की राजनीति की है।
स्थापना दिवस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव तारिक अनवर, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष डा0 शकील अहमद, अनिल कुमार शर्मा, डा0 मदन मोहन झा, बिहार सरकार के मंत्री मुरारी गौतम, कौकब कादरी, विधायक विजय शंकर दूबे, कृपानाथ पाठक, शकीलउज्जमा अंसारी, नरेन्द्र कुमार, विधायक राजेश कुमार, मुन्ना तिवारी, प्रतिमा कुमारी दास, वीणा शाही, बंटी चैधरी, डा0 हरखू झा, ब्रजेश पाण्डे, जमाल अहमद भल्लू, ब्रजेश प्रसाद मुनन, राज कुमार राजन, अम्बुज किशोर झा, लाल बाबू लाल, प्रमोद कुमार सिंह, रविन्द्र नाथ मिश्रा,अमित कुमार टुन्ना, अजय कुमार चैधरी, कपिलदेव प्रसाद यादव, आनन्द माधव, भावना झा, असित नाथ तिवारी सहित कई कांग्रेसी नेता शामिल हुए।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट