PATNA: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने के बाद जहां दिल्ली में सियासत गर्म है, वही बिहार में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना में तमाम कांग्रेस एकजुट होकर राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस सत्याग्रह आंदोलन कर रही है। पटना के गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के नीचे बैठकर प्रदेश अध्यक्ष डा अखिलेश प्रसाद सिंह की मौजूदगी में तमाम कांग्रेसी भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।
राजधानी पटना समेत पूरे देश में कांग्रेस आंदोलन कर रही हैं। बिहार कांग्रेस भी जब से राहुल गांधी की सदस्यता गई है उस दिन से लेकर अब तक लगातार आंदोलन प्रदर्शन कर रही है। राजधानी पटना के गांधी मैदान में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आंदोलन कर रही है। इस मौके पर the HD News से बातचीत की कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने यहां तक कह डाला कि सत्याग्रह आंदोलन से जब अंग्रेज देश छोड़कर भाग गए थे ये भाजपा क्या चीज है।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट