PATNA – आज राष्ट्रपति चुनाव है ,सुबह से ही बिहार विधानसभा में चुनाव की प्रक्रिया शुरू है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग करने कांग्रेस विधायक अजित शर्मा भी पहुंचे थे जिन्होंने इस मौके पे कहा बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं विधायक बनने के बाद वोट देने का मौका मिला है जो भी राष्ट्रपति जीतेंगे वह देश को अच्छी तरीके से चलाएंगे।
वही तेजस्वी द्वारा द्रौपदी मुर्मू पर ब्यान को लेकर जब सवाल किया गया तो कांग्रेस विधायक अजित शर्मा ने कहा सभी महिला अच्छी होती है बिना महिला के कोई भी धरती पर नहीं आ सकता। इसलिए महिलाओं पर कोई कमेंट नहीं करेंगे सभी महिलाएं अच्छी हैं। तेजस्वी यादव क्या बोलते हैं वह जाने। हमारे जो विपक्ष के कैंडिडेट है यशवंत सिन्हा उनको हमने वोट किया है क्या चाहिए क्या नहीं चाहिए वह सभी विधायक और देश के सांसद चुनेंगे।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट