रांची : झारखंड राज्य का आज 20वां स्थापना दिवस है. इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी. इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग व झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डॉ. पी नैयर ने राज्यवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी. सन् 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य बना.