PATNA: केंद्र के मोदी सरकार की तानाशाही रवैये,लोकतंत्र पर हमला,राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्ति तथा अडानी वित्तीय घोटाले को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस के द्वारा जय भारत सत्याग्रह के तत्वावधान में डेढ़ महीने से अधिक दिनों तक चरणबद्ध तरीके से विरोध अभियान राज्य भर में चलाया जाएगा l
इस आशय की जानकारी देते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि आगामी तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में पार्टी के द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा लोकतंत्र को कुचले जाने के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत कल शुक्रवार को राज्य स्तर के नेताओं के द्वारा तमाम जिला मुख्यालयों में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर मोदी सरकार की तानाशाही तथा कुनीतियों का उजागर किया जाएगा।
इसके अगले दिवस को तमाम जिला स्तर के नेताओं के द्वारा तमाम अनुमंडल तथा प्रखंड मुख्यालयों में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर केंद्र सरकार की तानाशाही क्रियाकलापों के खिलाफत की जाएगी। इसके अगले कार्य दिवस को कांग्रेस के तमाम नेताओं- कार्यकर्ताओं,सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों तथा एनएसयूआई एवं सभी अनुषांगिक संगठनों के द्वारा पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर रही है।उन्होंने कहा कि अडानी मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने के कारण अलोकतांत्रिक तरीके से राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त कर दी गई।
जो एक प्रकार से इस देश में लोकतंत्र पर किया गया सबसे बड़ा कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी सक्रिय एवं सजग रूप से अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन कर रही है। उन्होंने बताया कि इस पूरे महीने चरणबद्ध तरीके से कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र को बचाने के लिए मोदी सरकार के पोल खोलने के लिए अभियान चलाती रहेगी।जिसमें प्रदेश स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक के कांग्रेसी शामिल होंगे।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट