बिहार: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष पूर्व मंत्री स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कैयूम अंसारी की 118 वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी। इस अवसर पर अब्दुल कैयूम अंसारी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि स्व0 अंसारी साहेब उच्च कोटि के स्वतंत्रता सेनानी एवं गरीबों के मशीहा थे। राज्य सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में गरीबों के इलाज के लिये कई योजनाएं चलायी। राज्य के बुनकरों के विकास के लिये उन्होंने कई कार्यक्रम चलाये। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल में कांग्रेस कार्यकर्ता का काफी सम्मान था। वही सर्वप्रथम अंसारी साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चैयरमेन राजेश राठौड़, प्रवक्ता असितनाथ तिवारी, कुमार आशीष, ज्ञान रंजन, चुन्नू सिंह, अरविन्द लाल रजक , मृणाल अनामय , बिमलेश तिवारी, मिहिर झा,ताहिर अनिश खान,उदय शंकर पटेल, सतेन्द्र पासवान, हसीब खान, अरफराज़ साहिल, हरिअक्ष कमलनाथ ,एवं अन्य कांग्रेसजनों ने भी अब्दुल कैयूम अन्सारी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धाँजलि अर्पित की
-अनामिका की रिपोर्ट