पप्पू कुमार पूर्वे
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुरंजन सिंह ने बताया लॉकडाउन के समय से हीं पिछले तीन माह के दौरान पेट्रोल एवं डीजल पर लगने वाले केंद्रीय उत्पाद शुल्क और कीमतों में बार बार की गई अनुचित वृद्धि से लोगो पर आर्थिक मार पड़ी है। वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार पेट्रोल डीजल की कीमतों और उस पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में बार बार बढ़ोतरी कर इस मुश्किल समय में मुनाफाखोरी कर रही है।
मोदी सरकार द्वारा भारत के नागरिक से की जा रही जबरन वसूली एकदम स्पष्ट परिलक्षित हो रही है।
इस मौके पर नेहाल शेख, मो० सईद, एस०के० महतो, मो० नदीम, मो० अरशद, जयनगर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष एवं अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.