PATNA: पूरे संसार में शिक्षा देना सबसे महत्वपूर्ण कार्य माना गया है। किसी भी व्यक्ति या संस्था के द्वारा अगर इस कार्य को किया जाता है तो इसे पूरी पारदर्शिता के साथ करना चाहिए।
इसी उद्देश्य से एस० के० मंडल ग्रुप ऑफ इन्स्टीच्यूशन्स, पटना के द्वारा संचालित संस्थान में नामांकन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा का आवेदन फॉर्म भरने की तिथि 15.06.2022 से 13.082022 तक है।
प्रवेश परीक्षा 28.08.2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षाफल प्रकाशित करने के उपरान्त सफल उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर 12.09.2022 को प्रमाण-पत्र सत्यता की जाँच के बाद नामांकन की प्रक्रिया की जाएगी। इस बात की जानकारी संस्था के अध्यक्ष एस० के० मंडल ने दिया।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट