PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं और मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर सभी दलों की पैनी नजर खासकर भारतीय जनता पार्टी की है। क्योंकि मुख्यमंत्री का यह दिल्ली द्वारा भाजपा को उखाड़ फेंकने की रणनीति बनाने के लिए है। बता दें दिल्ली पहुंचते हीं मुख्यमंत्री सीधे लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचे। उनके साथ बिहार सरकार के मंत्री संजय झा और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद थे।
वहीं उस वक्त बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जमीन के बदले नौकरी मामले में ईडी दफ्तर में तमाम सवालों के जवाब दे रहे थे। और अब मुख्यमंत्री कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि , दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी नीतीश कुमार की मुलाकात होनी है।
हालांकि नीतीश कुमार के लिए सबसे बड़ी चुनौती राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार को मनाने की होगी। क्योंकि उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ अपने रुख स्पष्ट कर दिए हैं। साथ ही तमाम मुद्दों को लेकर इसलिए हाथ से यह देखा जा रहा है कि, कांग्रेस के साथ आने को लेकर शरद पवार कभी राजी नहीं होंगे। वहीं हर विपक्षी दल के मुखिया प्रधानमंत्री बनने की रेस में ऐसे में एक प्रधानमंत्री उम्मीदवार चुना मुख्यमंत्री के लिए सबसे बड़ी चुनौती हो सकती है।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट