PATNA – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के क़ानून मंत्री के बारे मे कहा की सब कुछ देखा जा रहा है। उनकी बातो को भी सुना गया है। आगे देखते है की क्या होता है। इसके ही साथ मुख्यमंत्री नीतीश ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा की बीजेपी वालो को कुछ काम रह गया है क्या… कुछ से कुछ बोल रहे हैं।आपको बता दे ऊर्जा मंत्री की तबीयत बिगड़ी जिसके बाद IGIMS में उन्हें भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री उन्ही से मिलने पहुंचे थे।
राजद विधायक और अब कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के खिलाफ 16 अगस्त को कोर्ट में सरेंडर करने का वारंट जारी किया गया था। कार्तिकेय सिंह के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज है। इसी को लेकर उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। आरोप है कि उन्होंने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया 16 अगस्त को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। बिहार में नीतीश कुमार की कैबिनेट का विस्तार 16 अगस्त को हुआ जिसमें 31 मंत्रियों ने शपथ ली थी कार्तिकेय सिंह भी उनमें से एक है।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट