JHARKHAND : खबर झारखंड से आ रही है। जहां आज सुबह ही झारखंड में शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया। जिसके बाद झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं इस दुःख की घड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जगरनाथ महतो को याद करते हुए बोले कि ,झारखंड में शिक्षामंत्री का पद ग्रहण करने के बाद 12वीं क्लास में एडमिशन लेने को लेकर सुर्खियों रहे है।
बता दें कि , वो कई महीनों से बीमार थे। चेन्नई में उनका इलाज चल रहा था, वहीं पर उन्होंने आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही उनका लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया था. महतो का निधन आज सुबह 6.30 बजे हुआ। दरअसल, तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें पारस अस्पताल से चेन्नई एयरलिफ्ट किया गया था. चेन्नई जाने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी और उन्होंने ही चेन्नई में इलाज की सलाह दी थी.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महतो के निधन पर अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया. चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे.’
झारखंड से गौरी रानी की रिपोर्ट