RANCHI: राजधानी रांची से 40 किलोमीटर दूर तमाड़ स्थित दीवड़ी मंदिर में रविवार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पूरे परिवार के संग दर्शन करने पहुंचे। उनके साथ तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा भी अपने परिवार संग मौजूद रहे।
मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने करीब 1 घंटे तक पूजा अर्चना की। उसके बाद मंदिर का पूरा भ्रमण किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पूरे परिवार संग माता के दरबार पहुंचे हैं। उन्होंने मंदिर के विकास को लेकर भी कहा कि कुछ विकास हुआ है और विकास होना है। इस मौके पर स्थान के जनप्रतिनिधि और तमाम जिला प्रशासन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
आपको बता दे कि पर्व त्योंहार का मौका है। एकतरफ जहां लोक आस्था का महापर्व चैती छठ किया जा रहा है, वही कुछ दिनों में रामनवनी उत्सव है। जिसको लेकर झारखंड सरकार और प्रशासन की तरफ से राज्य वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी है।
रांची से गौरी रानी की रिपोर्ट