PATNA – बिहार लोक सेवा आयोग ने 66वी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया हैं। इस परीक्षा में 685 अभ्यर्थी सफल हुए है। आपको बता दे कुल 689 पदों पर भर्ती के लिए ये परिक्षा ली गई थी। इसी बीच पटना के मछुआटोली स्थित R R कैंपस सिविल सर्विसेज में 66th BPSC प्रतियोगिताओं मे शामिल हुए अभ्यर्थियों ने अपना परचम लहरा कर RR कैंपस का नाम रोशन किया हैं।
RR कैंपस सिविल सर्विसेज के निर्देशक राहुल राज ने बताया कि RR कैंपस के मेंस में 42 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकी साक्षात्कार 27 की हुई जिसमे सफल 10 अभर्थी हुए हैं। राहुल राज ने आगे बताया की अगर ईमानदारी से मेहनत की जाए तो सफलता जरूर मिलती हैं। उन्होंने बताया की हमारे द्वारे दिए गए मार्गदर्शन और हमारे बच्चो की मेहनत ने ही उन्हें सफल बनाया हैं। आपको बता दे RR campus सिविल सर्विसेस के द्वारा सफल हुए अभ्यर्थी को सम्मानित किया गया हैं। इस मौके पर बिहार फाइनेंस सर्विसेज असिस्टेंट कमीशन Dr. A jha मौजूद थे।
पटना से अनु प्रकाश की रिपोर्ट