PATNA : बिहार विधानसभा बजट सत्र ख़त्म होने बाद आज जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाजिर होंगे। बता दें कि ,जनता दरबार में काफी समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाजिर नहीं थे। लेकिन करीब 1 महीने के बाद नीतीश कुमार हाजिर होंगे। वहीं मुख्यमंत्री सचिवालय में जनता की दरबार लगाई जाएगी। जिसमें बिहार के दूर दराज इलाकों से फरियादी पहुंच चुके हैं और अपनी फरियाद मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे।
वहीं आपको बता दें ,बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा था और लंबे समय से बजट सत्र चलने के कारण मुख्यमंत्री का जनता दरबार नहीं लगाया जा रहा था। लेकिन आज मुख्यमंत्री के जनता दरबार में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और कई मंत्री शामिल होंगे। वहीं कई विभागों से जुड़ी हुई समस्या सुनी जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के द्वारा कई आला अधिकारी भी जनता दरबार में मौजूद रहेंगे और ऑन द स्पॉट फरियादियों की समस्या को भी सुना जाएगा और समस्या का समाधान किया जाए।
इतना ही नहीं जनता दरबार में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षा ,समाज कल्याण पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विद संसदीय कार्य और अनुसूचित जनजाति एवं जनजाति कल्याण अल्पसंख्यक कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सूचना ,प्रौद्योगिकी कला संस्कृति साथ ही युवा विभाग श्रम संसाधन तथा आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़ी शिकायत को सुन रहे हैं।
पटना से विशाल भारद्वाज का रिपोर्ट