PATNA: आज सोमवार है। “जनता के दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार” कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें सूबे बिहार से सैकड़ों फरियादी अपनी फरियाद सुनाने पहुंचे हुए हैं। बिहार सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्री, विभाग के प्रधान सचिव सहित विभाग के कई अधिकारी मौजूद हैं।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनता अपने मुख्यमंत्री से रू-ब-रू होकर अपनी समस्याओं को सुना रहे है। सीएम आज जनता दरबार में गृह और पुलिस महकमे से जुड़े मामलों से जुड़ी शिकायतों को सुन रहे हैं।
फरियादियों की समस्याओं के साथ-साथ क्वीक एक्शन भी लिया जा रहा है। इसके अलावा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग , कारा विभाग, मद्य़ निषेध विभाग , निगरानी विभाग , खान एवं भूतत्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से जुडे मामले भी सुने जा रहे है।
विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट