PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा पुलिस व्यवस्था और भी सही करने के लिए पुलिस वाहन का लोकार्पण किया गया। साथ ही नीतीश कुमार ने राज्य के पुलिस थानों एवं इकाइयों के लिए 576 पुलिस वाहनों का लोकार्पण हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें पटना से सटे कई थाने को यह नई सौगात मिल रही है। वहीं इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और पुलिस कप्तान बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी मौजूद थे।
इसके साथ ही बिहार सरकार के मंत्री संजय झा के साथ-साथ कई आला अधिकारी मौजूद थे। वहीं सभी ने मिलकर पुलिस तंत्र को मजबूत करने के लिए एक नई सौगात दी गई है। वहीं पटना से सटे कई थाने में नई वाहन महिलाएं चलाएंगे और खासतौर पर कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कायम रखने के लिए मुख्यमंत्री ने यह सौगात दी है।
बता दें कई वाहनों सहित कई भवनों का भी मुख्यमंत्री ने हाल के दिनों में उद्घाटन भी किया वहीं बिहार के कई जिलों में पुलिस भवन भी बने है। जिससे पुलिस तंत्र मजबूत हो ,इसको लेकर मुख्यमंत्री लगातार कोशिश कर रहे हैं और जनता की समस्या का समाधान पुलिस कानून व्यवस्था के तहत सही तरीके से हो उसको लेकर मुख्यमंत्री ने यह सौगात देकर एक बार फिर से पुलिस तंत्र को मजबूत किया है।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट