PATNA – बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 चल रहा है। जिसमें वेटलिफ्टिंग में साइखोम मीराबाई चानू ने पहला स्वर्ण पदक जीतकर भारत को मान बढ़ाया है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीराबाई चानू को बधाई और शुभकामनायें दी है। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा – बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में पहला मेडल (सिल्वर) जीतने पर संकेत सरगर जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचें और देश का नाम रौशन करते रहें।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट