पटना ब्यूरो
पटना: भारतीय सब लोक पार्टी का प्रथम वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया। पूरे बिहार के सभी जिले में पार्टी के जिला अध्यक्षों ने लॉकडॉउन को देखकर सामाजिक दूरियां बनायी और वर्षगांठ को मनाया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त केजे राव और जेएनयू के प्रोफेसर, डॉक्टर, बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता इस पार्टी में जुड़े हुए हैं। बिहार प्रदेश अध्यक्ष रेणु कुशवाहा ने लॉकडाउन को देखते हुए अपने आवास पर सामाजिक दूरियां बनाकर विजय कुशवाहा और हरेराम पासवान के साथ पूजा की। डॉ अरुण कुमार ने कहा कि करोना महामारी में भी बहुत राज्यों में मुख्यमंत्री काम कर रहे है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केवल भाषण ही दे रहे हैं। बिहार के बाहर जो प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं। उन्हें खाना तक उपलब्ध नहीं हो रहा है। उन्हें घर लाने के लिए बंदोबस्त करने और डॉक्टर द्वारा इलाज कराकर घर में भेजवाने की मांग की है। बिहार में सरकार कह रही है कि बिना राशनकार्ड वाले को भी अनाज मुहैया करा रहे हैं। मगर बहुत जगह जिसके पास राशन कार्ड है उसका आधार कार्ड से लिंक नहीं है। उसे राशन नहीं मिल रहा है। बिना राशनकार्ड वाले को क्या हाल होगा? उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री सलाहकार बदलिए। आज जन वितरण प्रणाली का रवैया ऐसा रहा, तो जनता सड़क पर आ जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष रेणु कुशवाहा ने कहा कि हमारी पार्टी बिहारियों को प्रवासी मजदूर नहीं बनने देगी। देश में राजनीतिक पार्टियों से जनता दूर भाग रही है। हमारी पार्टी स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि पर काम करेगी। इस बार करोना महामारी में प्रवासी बिहारियों का जो हाल हुआ है। वह बाहर का रास्ता नहीं देखेगा। बहुत मजदूरों ने कहा कि गुजरात और पंजाब में इतना काम कर दिए फिर भी हमें रोटी नहीं मिल रही। बिहार की जमीन को हम हरी क्रांति कर पंजाब बनाएंगे।