PATNA – आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार पुलिस मुख्यालय में जश्न – ए – आजादी मनाई गई। सरदार पटेल भवन में झंडोतोलन डीजीपी एस के सिंघल द्वारा किया गया । एस के सिंघल ने सभी वरिय अधिकारीयों से मुलाकात की और स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी। सभी अधिकारीयों ने उनसे हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया। पहले परेड किया गया फिर एस के सिंघल ने झंडोतोलन किया। जिसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गा कर तिरंगे को सलामी दी।
आपको बता दे इस वर्ष आजादी का 75 वां वर्षगांठ मनाया जा रहा है। इस वर्ष आज़ादी का 75 वर्ष पुरे होने पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया है। जिसमें सभी लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है ,सभी लोगो ने अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगया है। सभी लोग अपने अपने घर झंडा फहरा कर आजादी का जश्न मना रहे है। इसी कड़ी में बिहार पुलिस मुख्यालय में भी झण्डोत्लन किया गया और सभी अधिकारीयों ने एक दूसरे को स्वतंत्रता की शुभकामनाएं भी दी।
पटना से अनु प्रकाश की रिपोर्ट