पटना : केनरा रोबिको ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत गर्दनीबाग गर्ल्स हाई स्कूल पटना में एनसीसी की छात्राओं को आज साइकिल वितरण किया गया. इस मौके पर केनरा रोबिको के बिहार झारखंड कलस्टर प्रमुख राणा राणेस कुमार, विद्यालय की प्राचार्य डॉ पूनम कुमारी, शिक्षिका निरुपमा और अनुजा मैडम उपस्थित थे.

आपको बता दें कि केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड ने नया फंड ऑफर (NFO) लॉन्च किया था. जहां आप छोटी निवेश से मोटी रकम कमा सकेंगे. केनरा रोबेको फोकस्ड इक्विटी फंड, एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है. यानी कि यह एक नया NFO यानी न्यू फंड ऑफर है. इसमें कोई भी पैसा लगा सकता है. इस स्कीम में लगे पैसों को शेयर बाजार और बॉन्ड मार्केट में लगाया जाता है. ये फंड 7 मई 2021 को खुला था.
