रांची : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रांची समाहरणालय में केक काटा गया. ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त सभागार में उपायुक्त रांची छवि रंजन, उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची लोकेश मिश्रा, एनडीसी केके अग्रवाल एवं सभी महिला पदाधिकारियों/कर्मियों की उपस्थिति में केक काटा गया. अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर समीरा एस ने केक काटा.
इस दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने सभी महिला पदाधिकारियों एवं कर्मियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, जिले को आगे बढ़ाने में भी सभी का बहुमूल्य योगदान है. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आगे भी रांची ज़िला को आगे ले जाने में सभी का सहयोग मिलता रहेगा.
गौरी रानी की रिपोर्ट