RANCHI: सड़क हादसे में बिहार झारखंड के यात्रियों के मुसीबत का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों की तो जान भी चली गई। जिसमें एक पुलिस कर्मी भी शामिल है। ये सड़क हादसा झारखंड के रामगढ़ की घाटी के पास हुआ है।
आपको एक बार फिर बता दें कि बिहार से रांची जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटूपालू घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा एक अनियंत्रित ट्रेलर की वजह से हुआ है।
रांची से रामगढ़ की ओर आ रहे टेलर का घाटी में ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद वह अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरे लेन में घुसा और रांची की तरफ जा रही बस को जोरदार टक्कर मारी। इस टक्कर के बाद बस और ट्रेलर दोनों ही खाई में पलट गए। फिलहाल रेस्क्यू आपरेशन जारी है।
रांची से गौरी रानी की रिपोर्ट