PATNA: बिहार और झारखंड का सबसे बड़ा टैलेंट रिवार्ड एग्जाम 20 नवंबर 2022 को होगा आयोजित। पटना ईस्टर्न इंडिया के सर्वोत्तम कोचिंग संस्थान मेंटर्स एडुसर्व द्वारा सूबे के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए मेंटर्स एडुसर्व टैलेंट रीवार्ड एक्जाम मीटर 20 नवंबर 2022 को आयोजित की जाएगी।
मीटर से चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से लगभग 28 करोड़ तक की छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन पुरस्कार दिए जाएंगे। जिसमें 16 करोड़ तक की छात्रवृत्ति 4.5 करोड़ तक का प्रोत्साहन नगद पुरस्कार एवं विद्यार्थियों के आवासीय व्यवस्था पर 7.5 करोड़ तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
संस्थान द्वारा दिए जाने वाले प्रोत्साहन पुरस्कार एवं छात्रवृत्ति की सुविधा में कुल 16 सौ विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। जिसमें कक्षा 5वीं के 200, कक्षा छठी के 200, 7वीं के 200, 8वीं के 200, 9वीं के 200 कक्षा 10वीं के 500 एवं 11वीं के 100 विद्यार्थी शामिल होंगे। मीटर में अब तक विद्यालयों में बढ़ाए गए पाठ्यक्रम पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई का मूल्यांकन करने का मौका मिलेगा।
परीक्षा के लिए बिहार में पटना समेत पूरे 38 जिलों में तथा झारखंड में 23 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। मीटर के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने राज्य भर के मेधावी विद्यार्थियों के साथ प्रतियोगिता का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार स्टेट बैंक जिला रैंक मेंटर्स एडुसर्व के नामांकन से पहले ही दिए जाएंगे। इस परीक्षा द्वारा चयनित विद्यार्थियों को मेंटर्स एडुसर्व में नामांकन के उपरांत उनके अनुसार छात्रवृत्ति निशुल्क शिक्षा सुविधाएं दी जाएगी।
संस्थान के निदेशक आनंद जायसवाल का कहना है कि मीटर से चयनित विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की तैयारी कराने हेतु मेंटर्स एडुसर्व 1 वर्ष करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को संस्थान के राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी शिक्षकों की टीम का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मीटर के लिए पंजीयन फार्म संस्थान के सभी केंद्रों पर उपलब्ध होंगे विद्यार्थी चाहे तो वेबसाइट www.mentorsmetre.com पर ऑनलाइन भी कर सकते हैं।
विद्यार्थियों के लिए 15 सितंबर 2022 तक पंजीयन निशुल्क होगा। उसके बाद 15 अक्टूबर 2022 तक पंजीयन शुल्क 100 रू होगा। उसके बाद 15 नवंबर 2022 तक 200रू कर दिया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए छात्र 9569668800 पर संपर्क कर सकते हैं
पटना से आलोक कुमार की रिपोर्ट