द एचडी न्यूज डेस्क : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है. राजद नेता व राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपने ही नेता पर बड़ा बयान दे दिया है. तेजप्रताप यादव आज पार्टी दफ्तर पहुंचे. उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी लालू यादव को प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बीमार किया है. उन्होंने कहा कि जब मैं पार्टी दफ्तर आया तो मुझे रिसिव करने के लिए कोई प्रदेश अध्यक्ष नहीं आए. पार्टी में तानशाही चल रही है. तेजप्रताप यादव ने कहा कि मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं. तेजप्रताप ने कहा कि जगदानंद सिंह पार्टी को कमजोर कर रहे हैं.
आपको बता दें कि तेजप्रताप यादव अपने पिता लालू यादव के रिहाई के लिए ‘आजादी पत्र’ का मुहिम चलाया है. इस पर तेजप्रताप ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अभी तक आजादी पत्र को लेकर कोई भी पोस्ट कार्ड नहीं लिखा है. उस पर तेजप्रताप आगबबूला हो गए. पार्टी दफ्तर का हालत देख तेजप्रताप काफी गुस्से में हो गए.
लालू यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव आरजेडी कार्यालय पहुंचे. कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और कहा कि जगदानंद जैसे लोगों के कारण ही लालू यादव की तबीयत खराब है. उन्होंने कहा कि जब भी कोई विधायक को जगदानंद सिंह से मिलना होता है तो सबसे पहले अपॉइंटमेंट लेटर देना पड़ता है. तब जाकर जगदानंद से मिलना होता है.
संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट
