द एचडी न्यूज डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना जांच में पॉज़िटिव पाए गए हैं. चिकित्सकों की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में हैं. उन्होंने सभी से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है. वहीं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव हो गई है. बताया जा रहा है कि सीएम सुबह एंटीजन टेस्ट में निगेटिव थे. उसी समय आरटीपीसीर जांच कराई गई थी. अब रिपोर्ट आने के बाद पता चला है कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं.
