द एचडी न्यूज डेस्क : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है. बीजेपी ने फिर बागी नेता की घर वापसी कराई है. पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी की बीजेपी में वापसी हुई है. उन्होंने बीजेपी की फिर से सदस्यता ली है. पिछले चुनाव में लोजपा से लड़ा था. उषा विद्यार्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभाव से प्रभावित होकर बीजेपी में वापसी की है. अब अच्छा लग रहा है.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, मंत्री नीरज कुमार बबलू और एमएलसी डॉ. संजय मयूख सहित तमाम नेता मौजूद थे. संजय जायसवाल ने बागी नेता उषा विद्यार्थी को सदस्यता दिलायी. वहीं बीजेपी कार्यालय में झंडोत्तोलन हुआ. संजय जयसवाल ने झंडोत्तोलन किया. जयसवाल ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी. उन्होंने कहा कि बिहार के दो लोगों को पद्मश्री मिला है, इसके लिए केंद्र सरकार को बधाई. जिन दो लोगों को सम्मान मिला है यह गर्व की बात है.
संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट
