द एचडी न्यूज डेस्क : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है. एनडीए के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पटना पहुंच चुके हैं. आज शाम 4.30 बजे नीतीश कुमार सहित कई मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. वहीं बीजेपी के केंद्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी पहुंचे हुए हैं. अमित शाह और जेपी नड्डा समेत कई नेता अब से कुछ ही देर में राजभवन पहुंचने वाले हैं.


