द एचडी न्यूज डेस्क : बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी है. आज यानी रविवार को एक साथ 801 नए मरीज मिलने की खबर आ रही है. राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,22,682 हो गई है. राजधानी पटना में आज 311 नए मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 7,564 हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आज अररिया 21, अरवल तीन, औरंगाबाद 11, बांका 11, बेगूसराय 23, भोजपुर छह, बक्सर चार, भागलपुर 10, दरभंगा 37, पूर्वी चंपारण 10, गया 40, गोपालगंज नौ, जमुई आठ, जहानाबाद 24, कैमूर तीन, कटिहार एक, खगड़िया तीन, लखीसराय आठ, मधेपुरा 11, मधुबनी 14, मुंगेर चार, मुजफ्फरपुर 36, नालंदा 52, नवादा 21, पटना 311, पूर्णिया 15, रोहतास पांच, सहरसा 21, समस्तीपुर पांच, सारण 18, शेखपुरा छह, शिवहर पांच, सीतामढ़ी चार, सीवान 19, सुपौल सात, वैशाली नौ और पश्चिम चंपारण से तीन मरीज मिले हैं.

