द एचडी न्यूज डेस्क : बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी है. आज यानी मंगलवार को एक साथ 622 नए मरीज मिलने की खबर आ रही है. राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,51,926 हो गई है. राजधानी पटना में आज 245 नए मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 5,234 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आज अररिया आठ, अरवल 10, औरंगाबाद 47, बांका सात, बेगूसराय 27, भागलपुर 15, भोजपुर आठ, बक्सर छह, दरभंगा 10, पूर्वी चंपारण छह, गया 12, गोपालगंज 11, जमुई तीन, जहानाबाद 13, कैमूर नौ, कटिहार छह, खगड़िया तीन, किशनगंज आठ, लखीसराय छह, मधेपुरा दो, मधुबनी नौ, मुंगेर तीन, मुजफ्फरपुर 46, नालंदा 17, नवादा चार, पटना 245, पूर्णिया आठ, रोहतास चार, सहरसा नौ, समस्तीपुर पांच, सारण 21, शेखपुरा दो, शिवहर तीन, सीतामढ़ी दो, सीवान 13, सुपौल पांच और वैशाली में नौ मरीज मिले हैं.


