द एचडी न्यूज डेस्क : बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी है. आज यानी बुधवार को एक साथ 408 नए मरीज मिलने की खबर आ रही है. राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,55,097 हो गई है. राजधानी पटना में आज 143 नए मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 4,585 हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आज अररिया छह, अरवल छह, औरंगाबाद 55, बांका चार, बेगूसराय 23, भागलपुर सात, भोजपुर 12, दरभंगा सात, पूर्वी चंपारण पांच, गया छह, गोपालगंज छह, जहानाबाद दो, कैमूर चार, खगड़िया तीन, किशनगंज एक, लखीसराय चार, मधेपुरा तीन, मधुबनी 11, मुंगेर दो, मुजफ्फरपुर 13, नालंदा 13, नवादा दो, पटना 143, पूर्णिया तीन, रोहतास 11, सहरसा नौ, समस्तीपुर सात, सारण 19, शेखपुरा एक, सीतामढ़ी तीन, सीवान नौ, वैशाली छह और पश्चिम चंपारण में दो मरीज मिले हैं.
