द एचडी न्यूज डेस्क : बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी है. आज यानी बुधवार को एक साथ 294 नए मरीज मिलने की खबर आ रही है. राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,57,629 हो गई है. राजधानी पटना में आज 100 नए मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 4,327 हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आज अररिया एक, औरंगाबाद नौ, बांका एक, बेगूसराय 20, भागलपुर नौ, भोजपुर तीन, बक्सर एक, दरभंगा तीन, पूर्वी चंपारण एक, गया छह, गोपालगंज एक, जमुई एक, जहानाबाद छह, कैमूर 11, कटिहार दो, खगड़िया चार, किशनगंज दो, लखीसराय छह, मधेपुरा तीन, मधुबनी दो, मुंगेर छह, मुजफ्फरपुर 14, नालंदा 15, नवादा नौ, पटना 100, पूर्णिया सात, रोहतास नौ, सहरसा तीन, समस्तीपुर छह, सारण छह, शेखपुरा दो, शिवहर एक, सीतामढ़ी चार, सीवान 11, सुपौल तीन, वैशाली चार और पश्चिम चंपारण में दो मरीज मिले हैं.
