द एचडी न्यूज डेस्क : बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी है. आज यानी रविवार को एक साथ 211 नए मरीज मिलने की खबर आ रही है. राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,58,739 हो गई है. राजधानी पटना में आज 108 नए मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 4,099 हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आज औरंगाबाद चार, बेगूसराय 11, भागलपुर एक, भोजपुर 13, दरभंगा पांच, पूर्वी चंपारण सात, गया तीन, गोपालगंज दो, जहानाबाद तीन, कैमूर एक, कटिहार तीन, मधेपुरा दो, मधुबनी चार, मुंगेर एक, मुजफ्फरपुर आठ, नालंदा छह, नवादा एक, पटना 108, पूर्णिया तीन, रोहतास दो, सहरसा तीन, समस्तीपुर दो, सारण दो, शिवहर पांच, सीवान एक, वैशाली पांच और पश्चिम चंपारण में पांच मरीज मिले हैं.
