द एचडी न्यूज डेस्क : बिहार में कोरोना वायरस का कहर जारी है. आज यानी शुक्रवार को एक साथ 168 नए मरीज मिलने की खबर आ रही है. राज्य में संक्रमितों की संख्या 2,59,617 हो गई है. राजधानी पटना में आज 65 नए मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,068 हो गई है.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, आज अररिया 13, अरवल 11, औरंगाबाद दो, बांका चार, बेगूसराय आठ, भागलपुर छह, दरभंगा चार, पूर्वी चंपारण एक, गया आठ, जहानाबाद एक, कैमूर दो, खगड़िया एक, मधेपुरा दो, मधुबनी एक, मुंगेर दो, मुजफ्फरपुर चार, नालंदा पांच, पटना 65, सहरसा तीन, समस्तीपुर तीन, सारण चार, सीतामढ़ी नौ, सीवान दो, वैशाली पांच और पश्चिमी चंपारण में दो मरीज मिले हैं.
