PATNA – राजधानी पटना के गर्दनीबाग इलाके में दो गुटों के बिच अचानक पत्थरबाजी करने का मामला सामने आया। बताया जा रहा है की पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है जिसके चलते य विवाद खड़ा हुआ है। इस तरीके से पथराव होने की वजह से स्थानीय लोगो के बिच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
सूत्रों जी माने तो करीब 1 साल पहले गर्दनीबाग एक युवक और युवती ने लव मैरिज की थी लेकिन चुकीं लड़का लड़की अलग समुदाय से थे इसीलिए लड़की पक्ष को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। युवक – युवती ने कोर्ट में शादी कर ली थी जिसको लेकर एक बार पंचायत भी हुई और दोनों को अलग अलग कर दिया गया। युवक पहाड़पुर में रहने लगा जबकि लड़की ननिहाल में रहने लगी। वही लड़की की शादी कुछ दिन पहले परिजनों ने कहीं और तय कर दी थी इसकी भनक लड़के लगी ,लड़के ने उसके ससुराल वालों बता दिया कि उससे शादी कर चुका है। जिसके बाद लड़की पक्ष ने लड़के को धमकाया की तुम्हें गायब करवा देंगे।
लड़का दो दिनों से लापता है जिसको लेकर लड़का पक्ष के लोगो ने थाने में अपहरण का केस दर्ज जिसमे लड़की पक्ष को लोगो का नामजद करवाया। केस दर्ज होने के बाद गुसाई लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष पर पथराव करना शुरू कर दिया जिसमें भीड़ का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व भी घुस गए। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हो गया। उपद्रवीयों ने धार्मिक स्थल पर भी पथराव कर इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। पहाड़पुर में दोनों गुटों के बीच तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया सूचना मिलने के बाद अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लिया कर रही है। वही पुलिस ने लड़की से पूछताछ भी कर रही है। पुलिस ने बताया की कि लड़के का मोबाइल बंद आ रहा है। पुलिस लड़के के मोबाइल का को ट्रैक करने की कोसिस कर रही है।
पटना से अनु प्रकाश की रिपोर्ट