PATNA: भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि आतंकी गतिविधियों में लिप्त पीएफआइ पर प्रतिबंध लगाने का ऐतिहासिक फैसला देशहित में है। पीएफआई देश की एकता, अखंडता व संप्रभुता पर खतरा था।
पीएफआई पर प्रतिबंध लगाना आंतरिक सर्जिकल स्ट्राइक है। केंद्र सरकार ने देश, लोकतंत्र और मानवता की रक्षा के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
भाजपा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जैसे राष्ट्रवादी संगठन पर बैन लगाने की मांग करना ओछी मानसिकता का परिचायक है। संघ ऐसा संगठन है जो देशप्रेम, उच्च आदर्श और सर्वधर्म समभाव का प्रवर्तन करने में लगभग एक सदी से निष्ठापूर्वक लगा है। पीएफआई से संघ की तुलना करना नितांत निंदनीय और अज्ञानतापूर्ण है।
पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट