PATNA – तिसरी प्रखंड के अंतर्गत तिसरी बर्नवाल धर्मशाला में बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। इस वर्ष हर घर में तिरंगा लहराएगा। बाबूलाल मरांडी ने भाजपा मंडल कार्यकर्ताओ की एक बैठक हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर आयोजित किया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी, भाजपा के नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह मौजूद थे। बैठक में तिसरी व चंदौरी मंडल के दर्जनो भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में हर घर तिरंगा कार्यक्रम सफल बनाने में जोर दिया गया है । आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देश की शान व सम्मान में प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में पंचायत अध्यक्ष व सक्रिय कार्यकर्ता को कहा गया है की हर घर तिरंगा फहराने के लिये लोगो को जागरूक करे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वाहन को पूरे देश मे तिरंगा हर घर मे लहराएगा। जिसके लिये लोगो को तिरंगे की रख रखाव व महत्व की जानकारी दें। बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष से पंचायत अध्यक्ष, संयोजक, बूथ अध्यक्ष आदि का जानकारी लिया गया। पंचायत के शक्ति केंद्र व बूथों की जानकारी लिया गया। बैठक में पंचायत के कमिटी के लोग आए है क्यों नही है इसकी जानकारी को भी लिया गया। यदि नही आये है तो क्या कारण है आदि पर काफी देर तक चर्चा हुई। बैठक में श्री मरांडी द्वारा पूछे जाने पर बूथ कमिटी के अध्यक्ष कौन है इसकी जानकारी पंचायत के अध्यक्ष से नहीं मिली क्यूंकि उन्हें पता नहीं था। मंडल अध्यक्ष को पंचायत कमिटी की स्थिति को सुधार करने का निर्देश दिया।
बैठक में भाजपा के सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव, सक्रिय कार्यकर्ता, पूर्व मुखिया लक्ष्मण मोदी, किशुन यादव, रामचन्द्र यादव, राजेश कुमार, रविन्द्र पंडित, संजीत राम, सुनील साव ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में कपिल यादव, रविन्द्र पंडित, सुनील शर्मा, राजू विश्वकर्मा, कोलेश्वर सिंह, नरेश यादव, अजय यादव, संतोष सिंह, वीरेंद्र बरनवाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र पंडित व अध्यक्षता सुनील शर्मा ने की।