PATNA :इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। जहां मिशन 2024 को लेकर बिहार में भाजपा ने बड़ा परिवर्तन कर दिया है। दरसरल बिहार बीजेपी से राज्य के सभी 45 भाजपा जिलाध्यक्ष को बदल दिया गया है और नये चेहरे को जिम्मेदारी सौंपी हैं। आपको बता दें कि ,बिहार भाजपा के 45 सांगठनिक जिलों के लिए निम्नलिखित कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष के दायित्व के लिए मनोनीत किया गया है।
साथ ही होली के ठीक अगले दिन बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पार्टी के 45 सांगठनिक जिलों के लिए अध्यक्ष को मनोनीत किया है। जिसके बाद सभी 45 जिलाध्यक्षों की सूची जारी करते हुए संजय जायसवाल ने कहा है कि,हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में हमारा संगठन और सशक्त व प्रभावी बनेगा। साथ संजय जायसवाल ने सभी को नवदायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दिए है।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट