PATNA: देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी अपना 43वां स्थापना दिवस मनाने की पूरी तैयरी में जुट गई है। 6 अप्रैल को दिल्ली ही नहीं पूरे देश के अलग अलग राज्यों में भव्य तरीके से पार्टी अपना स्थापना दिवस मनाएगी। बिहार में भी सरकार से अळग होने के बाद भाजपा स्थापना दिवस के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव की फाईनल रणनीति में जुट जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक पार्टी स्थापना दिवस मनाएगी। बिहार प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी विधिवत तौर जानकारी दी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष में लोगों को भोजन भी कराया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 9:15 पर संबोधन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। पार्टी जिला स्तर, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के द्वारा कई कार्यक्रम रखे गए हैं।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह के दौरान खगड़िया से राजद और जदयू के कार्यकर्ता भी पार्टी में शामिल हो गए। जिसकी पार्टी में जॉइनिंग प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कराया। मीडिया से बात करते हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि “जदयू अब सिर्फ कट पेस्ट वाली पार्टी रह गई है, जिसमें समता पार्टी का कोई असर नहीं दिखता है, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सिर्फ एक राजा के सिपाही हैं. जिससे बड़ा उनकी कोई हैसियत नहीं है। ऐसे नेताओं के बारे में क्या बात करें”।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट