PATNA : आज बिहार ही नहीं बल्कि पुरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के 43वा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। बता दें इस मौके पर पटना में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वहीं कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ,बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ,विजय कुमार सिन्हा पूर्व मंत्री और बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन मौजूद है।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने कार्यकर्ताओं,नेताओं को आने वाले चुनाव के लिए कई मंत्र दिए है। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के द्वारा आज एक पत्रिका का विमोचन किया गया। जिसका नाम “अपना रास्ता ” रखा गया है। बताया जा रहा है कि ,इस पत्रिका में 43 वर्षों के भाजपा के रास्तों का पुस्तक में जिक्र है। इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने प्रदेश के तमाम नेता और कार्यकर्ता को धन्यवाद करते हुए बोले ,पार्टी को और आगे बढ़ाना है।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट