SULTANGANJ: भागलपुर सुलतानगंज में नई दुर्गा स्थान चौक बाजार सुल्तानगंज के प्रांगण में भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक बैठक बुलाई गई। जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष चंदन कुमार ने किया।
इस बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ अनुराग श्रीवास्तव एवं लखन तिवारी जी मौजूद थे। इस बैठक में मुख्य रूप से 23 सितंबर 2022 को पूर्णिया में भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह कीरैली होनी है। इस विषय पर चर्चा हुई।
संगठन की समीक्षात्मक बैठक हुई। जिसमें सभी शक्ति केंद्रों पर शक्ति केंद्र संयोजक एवं सहसंयोजक बनाने पर जोर दिया गया। इस बैठक की शुरूआत भाजपा नेताओं ने वृक्षारोपण करते हुए किया।यह कार्यक्रम प्रदेश के पदाधिकारी द्वारा किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौतम सिन्हा , सोनू कुमार नगर युवा उपाध्यक्ष, राजीव रंजन नगर युवा उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष दयानंद मोदी , भाजपा के नगर संयोजक रमन कुमार झा , विजय कुमार साह , सुधाकर कुमार विद्यार्थी आदि नेता मुख्य रूप से उपस्थित थे।
सुलतानगंज से संतोष राज की रिपोर्ट