SULTANGANJ: भागलपुर सुलतानगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष नवीन कुमार बन्नी के आवास पर मनाई गयी।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तेैलचीत्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुये श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी संजय चौधरी, जिला कार्य समिति सदस्य अरुण चौधरी, जिला कार्य समिति सदस्य अरुण कुमार सिंह ने संम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के गुणगान के बारे विस्तार से बताया।
अटलजी के नेतृत्व मे ही भारत परमाणु सम्पन्न राष्ट्र कि बात कहते हुए भाजपा के नगर उपाध्यक्ष राजेश चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन कुमार, नगर महामंत्री शैलेश कुमार, कीड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्य समिति सदस्य गौतम सिन्हा, नगर संयोजक रमण झा, भाजपा कार्यकर्ता मंटु कुमार, निरंजन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
सुलतानगंज से संतोष राज की रिपोर्ट