PATNA: बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि बिहार में सत्ता छिन जाने से नित्यानंद राय ओछी बयानबाजी पर उतर आए हैं।
उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि सबसे अधिक स्लॉटर हाउस के लाइसेंस किस पार्टी से जुड़े नेताओं को मिला है। साथ ही स्लॉटर हाउस चलाने वाले लोग किस पार्टी को फंडिंग करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय को यह पता लगाना चाहिए कि उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक संगीत सोम समेत कई बड़े भाजपा नेताओं का स्लॉटर हाउस से क्या संबंध है।उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नित्यानंद राय बिहार में जो हिंदू मुस्लिम की राजनीति करना चाहते हैं।यह संभव नहीं है।क्योंकि बिहार के लोग सांप्रदायिक भावनाओं से भड़कने वाले है।बिहार के लोग मिलजुल कर गंगा’जमुनी तहजीब में रहने के लिए जाने जाते हैं।
बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने आरोप लगाया कि भाजपा विगत डेढ़ दशक से बिहार में सांप्रदायिक जहर घोलने के प्रयास में लगी है।कई जिलों में इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए गए। मगर बिहार का आम जनमानस भाजपा नेताओं के जहरीली योजनाओं को बार-बार फेल कर देता है।इसके बावजूद भाजपा जानती है कि उसके पास हिंदू-मुस्लिम के अलावा कोई राजनीतिक आधार नहीं है। इसलिए भाजपा के नेता बिहार के विकास को छोड़कर प्रदेश में सांप्रदायिक ताना-बाना बिगड़ने के चक्कर में लगे हुए हैं।
राजेश राठौड़ ने कहा कि बिहार की जनता कभी भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली है। बिहार हमेशा से सर्वधर्म समभाव के मार्ग पर चलता आया है और आगे भी चलता रहेगा।
पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट