रांची : झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की आज बैठक हो रही है. झारखंड प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा और भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव मुख्य रूप से मौजूद हैं.
आज की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राज्य सरकार को घेरने की रणनीति बनेगी. भाजपा आदिवासी हितों समेत अन्य मसलों पर राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा भी तय करेगी. साथ ही यह कार्यसमिति जन विरोधी, विकास विरोधी, युवा विरोधी, आदिवासी- दलित, महिला विरोधी राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए धारदार आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी. बता दें कि कार्यसमिति में पेश होने वाले राजनीतिक प्रस्ताव के एजेंडे पर सोमवार की शाम प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में इस पर चर्चा की गई.
गौरी रानी की रिपोर्ट