PATNA: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता का आय़ोजन किया। मीडिया से बात करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा कि विगत कुछ दिनों से मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा चल रही है, मैं उसको समय पास यात्रा कहता हूं। कितने जिलों में हो गए एक भी समस्या का समाधान नहीं किया।
एक भी प्रेस मशीन नहीं होती है जहां जहां पर है केंद्र की योजनाओं को लेकर वह भूमि नही देते है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री एक साथ बिहार की समस्याओं को बढ़ा रहे हैं। बिहार में 69 हजार टन यूरिया उपलब्ध है। बिहार के मंत्री गलत बयान देते है। बिहार के हर प्रश्न पत्र लीक की शुरुआत नालंदा से होती है। बिहार में प्रश्नपत्र लीक के नाम पर आई वॉश होता है। बिहार में कुछ भी समाधान नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री से आग्रह पर्यटन छोड़ बिहार के छात्रों की रक्षा करें।
मुख्यमंत्री नाटक बंद करें। बिहार ने इंदिरा गांधी की सत्ता पलट दी। अब नीतीश की विदाई तय है। सेशन लेट होने का मुख्य कारण प्रोफेसर की कमी है। ललन सिंह पर हमला बोलते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा कि खुद कुछ करेंगे नही और केंद्र को भी कुछ करने नहीं देंगे। बिहार सरकार बिहार विरोधी है। बिहार को छोटे और बड़े भाई मिल कर बर्बाद कर रहे है।नीतीश के संरक्षण में हो रहा पेपर लीक।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट