PATNA – बिहार में आज मंत्रिमंडल विस्तार हुआ है। जिसके तहत 31 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया है। साथ ही मंत्रियों को उनके विभाग भी बात दिए गए है। इसको लेकर बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने हमला किया है। सुशील मोदी ने कहा की कैबिनेट में आपराधिक छवि के लोगों की भरमान है। कैबिनेट में जिस तरह के मंत्री का चयन किया गया है वह एक सामाजिक संतुलन में नहीं है। दो वर्ग के लोगों को 33 % जगह मिली है। वहीं अतिपिछड़ा वर्ग की उपेक्षा कायस्त,तेली समाज को कैबिनेट में जगह नहीं मिली है।
आपको बता दे महागठबंधन की नई सरकार में सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखकर मंत्री बनाए गए हैं। ओबीसी-ईबीसी से सबसे ज्यादा 17, दलित- 5 और 5 मुस्लिम शामिल हैं। NDA गठबंधन के मुकाबले अगड़ी जातियों का प्रतिनिधित्व इस बार घटा है। पिछली बार अपर कास्ट के 11 मंत्री थे, जो इस बार घटकर 6 हो गए हैं। वहीं पिछली बार OBC-EBC से 13 मंत्री थे, जबकि मुस्लिम 2 मंत्रिमंडल में शामिल थे।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट