नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आज राष्ट्रीय कार्यसमिति के लिए विशेष आमंत्रित और स्थायी आमंत्रित (पदेन) सदस्यों की नियुक्त किए हैं. जेपी नड्डा के साथ राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह भी मौजूद थे.
राष्ट्रीय कार्यसमिति में 80 सदस्य हैं जिनमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, राज्यसभा में सदन के नेता केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एव सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हैं.
राष्ट्रीय कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य (पदेन) होंगे. जिसमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विभिन्न विधानसभा एवं विधान परिषद में विधायक दल के नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री (संगठन) और संगठक शामिल हैं.
बिहार से राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य के सदस्य
- रविशंकर प्रसाद सांसद
- गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री
- नित्यानंद राय केंद्रीय मंत्री
- भागीरथी देवी विधायक
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
- राधामोहन सिंह सांसद
विशेष आमंत्रित सदस्य
- मंगल पांडे विधायक
- गोपाल जी ठाकुर सांसद
- प्रेम कुमार विधायक
- नंद किशोर यादव विधायक
राष्ट्रीय प्रवक्ता
- डॉ. संजय मयूख एमएलसी
- सैयद शाहनवाज हुसैन एमएलसी
- राजीव प्रताप रूडी, सांसद
- गुरु प्रकाश पासवान