PATNA : एक वक्त में भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह से प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में नरेंद्र मोदी को प्रोजेक्ट किया था। ठीक उसी तरह अब धीरे धीरे ये साफ होने लगा है की बिहार में भाजपा अपना सीएम उम्मीदवार किसको बनाएगी। बता दें कल भारतीय जनता पार्टी द्वारा बेगूसराय में एक कार्यक्रम के दौरान जब गिरिराज सिंह मंच पर संबोधन कर रहे थे।
इस दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि जब से सम्राट चौधरी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं तब से यह नारे लगने लगे हैं सम्राट चौधरी बिहार का मुख्यमंत्री और यह नारा एक बार नहीं बल्कि कई बार लगा जिससे अब यह साफ होने लगा है भाजपा किसको बिहार में मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाएगी। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह यही नहीं रुके बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में योगी जैसे मुख्यमंत्री की डिमांड होने लगी और योगी जैसा मुख्यमंत्री इस वजह से चाहिए।
ताकि जब सत्ता पर आसीन हो तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास की सोच को लेकर चले। गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि जब से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद को एनडीए से अलग कर महागठबंधन का दामन थामा था। उसी वक्त से जो कयास लग रहे थे, कि आखिर अब भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री का उम्मीदवार कौन अब उससे पर्दा हटता दिखाई दे रहा है। और यह साफ होने लगा है कि बिहार में भाजपा किसको अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाएगी।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट