बिहार में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 28 हजार के पार पहुंच गया है। कोरोना की जद में नेता तो आ रही रहे थे मंगलवार को पहली बार मौत भी हो गई। प्रदेश में पहली बार कोरोना संक्रमण की वजह से किसी विधान पार्षद (एमएलसी) की जान गई है। भाजपा के विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह दरभंगा के स्थानीय प्राधिकार से निर्वाचित थे। हफ्तेभर पहले कोरोना जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सुनील सिंह को पटना एम्स में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को वे कोरोना की लड़ाई हार गए।
